बीएमसी शिक्षक फिराेज उस्मान शाह ‘माॅडल टीचिंग अवाॅर्ड’ से सम्मानित

    04-Feb-2026
Total Views |
 

award 
 
शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार का बेहतरीन उदाहरण पेश करने वाले, बृहन्मुंबई नगर निगम (इचउ) के शिक्षक फिराेज उस्मान शाह काे साेमवार (2 फरवरी) काे मुंबई विश्वविद्यालय में आयाेजित ‘अंतरराष्ट्रीय जश्ने उर्दू’ कार्यक्रम में ‘माॅडल टीचिंग अवाॅर्ड’ से सम्मानित किया गया.फिराेज उस्मान शाह काे यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शिक्षण शैली और क्लासरूम में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयाेग के लिए दिया गया है. कार्यक्रम में माैजूद शिक्षाविदाें ने सराहा कि किस तरह उन्हाेंने कठिन विषयाें काे डिजिटल टूल्स और नवीन तरीकाें से छात्राें के लिए सरल और राेचक बनाया है.
 
‘जश्ने उर्दू’ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक बीएमसी शिक्षक का सम्मानित हाेना बीएमसी के शिक्षा विभाग के लिए गर्व का क्षण है. इस कार्यक्रम में विश्व भर से उर्दू साहित्य और शिक्षा से जुड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जहां फिराेज शाह की माॅडल टीचिंग पद्धति काे भविष्य की शिक्षा के लिए एक मिसाल बताया गया.‘माॅडल टीचिंग अवाॅर्ड’ से सम्मानित किये जाने के इस अवसर पर इकबाल शाह, मुश्ताक शाह, अशफाक व उनके शुभचिंतकाें ने उन्हें शुभकामनाएं दी.