सिटी यूनियन बैंक का मुनाफा तिमाही में 12% बढ़कर 332.16 करोड़ हुआ

    04-Feb-2026
Total Views |

bfbf 
चेन्नई, 3 फरवरी (आ. प्र.)

सिटी यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 12.2% बढ़कर 332.16 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 295.99 करोड़ था. तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफे में 1.1% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई. बैंक की कुल आय 17.2% बढ़कर 2001.03 करोड़ पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष यह 1707.12 करोड़ थी. तिमाही आधार पर कुल आय में 4.6% की वृद्धि हुई्‌‍. ब्याज आय 16.8% की सालाना बढ़त के साथ 1755.68 करोड़ रही, जबकि ब्याज व्यय 12.6% बढ़कर 1003.50 करोड़ हो गया. अन्य आय 7.4% बढ़कर 245.34 करोड़ दर्ज की गई. परिणामस्वरूप, बैंक का बेसिक ईपीएस 16.1% बढ़कर 4.48 (पिछला वर्ष 3.86) और डाइल्यूटेड ईपीएस 16.5% बढ़कर 4.46 (पिछला वर्ष 3.83) रहा. नौ माह की अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 15.7% बढ़कर 966.67 करोड़ रहा, जबकि बेसिक ईपीएस 15.6% बढ़कर 13.04 हो गया. एसेट क्वालिटी में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला. ग्रॉस एनपीए अनुपात घटकर 2.17% रह गया, जो पिछले वर्ष 3.36% था. इसी तरह, नेट एनपीए घटकर 0.78% पर आ गया, जबकि पिछले वर्ष यह 1.42% था. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 20.13% रहा, जो पिछले वर्ष 22.26% था. हालांकि इसमें गिरावट आई है, फिर भी यह नियामकीय आवश्यकताओं से काफी ऊपर है. बैंक का डेट-इक्विटी रेशियो 0.10 पर स्थिर रहा, जबकि कुल ऋण-से-कुल संपत्ति अनुपात मामूली बढ़कर 5.12% हो गया (पिछले वर्ष 4.54%) प्री-टैक्स प्रॉफिट में 15.6% की वृद्धि दर्ज हुई और यह 417.16 करोड़ रहा.