पिछले 10 साल में इलाज पर लाेगाें के खर्च में आयी भारी कमी : जे.पी. नड्डा

    04-Feb-2026
Total Views |
 

Nadda 
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा कि पिछले 10 साल में केंद्र सरकार की विभिन्न याेजनाओं के कारण इलाज पर लाेगाें का खर्च काफी कम हाे गया है.नड्डा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दाैरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि लाेगाें काे सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां मुहैया कराने के लिए सरकार ने कई याेजनाएं शुरू की हैं. इनके परिणाम स्वरूप पिछले 10 साल में लाेगाें द्वारा अपनी जेब से इलाज पर किया गया खर्च 62.6 प्रतिशत से घटकर 39.4 प्रतिशत रह गया है. इससे आम लाेगाें काे काफी राहत मिली है.उन्हाेंने कहा बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सरकार जिला स्वास्थ्य केंद्राें, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें काे वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है.इसके अलावा, जन औषधि केंद्राें पर जेनरिक दवाएं ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 80 प्रतिशत तक कम कीमत पर उपलब्ध हैं. प्रधानमंत्री जन आराेग्य याेजना के तहत गरीबाें काे साल में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है.सस्ती दवाओं के लिए अमृत फार्मेसी शुरू की गयी है.