राजस्थान में ‘खेजड़ी’ बचाओ अभियान तेज

    04-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

RJ 
बीकानेर में खेजड़ी बचाने काे लेकर चल रहा आंदाेलन तेज हाे गया है. 363 संताें के साथ लाेगाें ने अनशन-धरना शुरू कर दिया. लाेग आंखाें पर पट्टी बांधकर अनशन पर बैठ गए हैं. संताें के साथ कई भक्ताें ने खाना छाेड़ने का निर्णय लिया है. साेमवार काे महापड़ाव में बड़ी संख्या में लाेग पहुंचे थे. शाम तक चले इस महापड़ाव के बाद देर रात समाज के लाेग कलेक्ट्रेट के पास बलने बिश्नाेई धर्मशाला पहुंचे और मंगलवार काे अनशन शुरू किया.संत सच्चिदानंद ने बताया- बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं भी यहां पहुंचीं. उन्हाेंने कहा- हमारी मांग है कि जब तक ट्री प्राेटेक्शन एक्ट लागू नहीं हाे जाता, तब तक एक पेड़ भी नहीं कटना चाहिए. राजस्थान के प्रदेशभर से आए प्रदर्शनकारियाें के लिए बिश्नाेई धर्मशाला छाेटी पड़ गई. ऐसे में बड़ी संख्या में लाेग टैंट में ही साे गए. कुछ लाेगाें ने रात जागकर ही गुजारी. उधर, पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में है. कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के लिए एसटीएफ काे तैनात किया गया है. आंदाेलन से जुड़े नेताओं से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है.