पुणे, 3 फरवरी (आ. प्र.) सनर्थ (SunEarth) इंडस्ट्रीज ने मधुबन ग्रुप के साथ साझेदारी कर भारत के इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थिति की तंत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है. इसके तहत समृद्धि महामार्ग पर 406वें किलोमीटर पत्थर पर अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जर स्थापित किए गए हैं. ये चार्जर महामार्ग के दोनों ओर नागपुर और मुंबई की दिशा में रणनीतिक रूप से लगाए गए हैं, जिससे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर पर यात्रा करने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं की रेंज संबंधी चिंता दूर हो गई है. यह पहल सनर्थ इंडस्ट्रीज की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत ड्राइवरों की आवश्यकता वाले सटीक स्थानों पर भरोसेमंद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है. इन चार्जिंग स्टेशनों का उद्घाटन 23 जनवरी 2026 को उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोतीलाल डी. सांकला, संस्थापक एवं अध्यक्ष, चाकण औद्योगिक संघ, शैलेश क्षीरसागर, परियोजना सीईओ, मधुबन ग्रुप, अथर्व म्हैसेकर, श्री सुधीर मित्तल, सचिव, चाकण औद्योगिक संघ सुश्री मनाली सांकला, उपाध्यक्ष, सनर्थ इंडस्ट्रीज उपस्थित थे. सनर्थ इंडस्ट्रीज ने बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव को ध्यान में रखते हुए सुपर- फास्ट चार्जर लगाए हैं, जिनकी प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं: 3-पहिया, 4-पहिया, कार और बसों के साथ संगत न्यूनतम रुकावट के लिए हाई-स्पीड चार्जिंग निरंतर राजमार्ग संचालन हेतु मजबूत डिजाइन आसान उपयोग के लिए यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस यह स्थापना भारत के राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचे की एक बड़ी कमी को पूरा करती है| अब ईवी चालक समृद्धि महामार्ग पर आत्मवेिशास के साथ यात्रा कर सकेंगे.
हर 406 वें किमी पर स्थित चार्जरों से लाभान्वित होंगे
चाकण औद्योगिक क्षेत्र से आने-जाने वाला औद्योगिक यातायात मुंबई-नागपुर के बीच लंबी दूरी तय करने वाले यात्री इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ते वाणिज्यिक बेड़े ईवी बसों का संचालन करने वाले सार्वजनिक परिवहन संचालक