AKI ट्रस्ट छात्रों के लिए वैिेशेशक अंतर्राष्ट्रीय परिसर स्थापित करेगा

पूना कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में संस्था के सचिव हानी अहमद फरीद ने कहा

    05-Feb-2026
Total Views |
ngng
पुणे, 4 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

छात्रों के लिए एक नए वैेिशक अंतर्राष्ट्रीय परिसर की स्थापना करने का एकेआई ट्रस्ट ने संकल्प लिया है. यह विचार संस्थान के सचिव एवं मुख्य अतिथि हानी अहमद फरीद ने पूना कॉलेज में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान व्यक्त किए. उन्होंने कॉलेज के सर्वांगीण प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य विश्वस्तरीय शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय अवसरों के माध्यम से छात्रों का समग्र विकास करना है. उन्होंने विशेष रूप से प्रथमेश फुगे को अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए तथा डोंगरे ज!नब मोहम्मद सादिक को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स विषय में एम.एससी. में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया. समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय जिमखाना कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रो. मुशर्रफ हुसेन ने किया. पूना कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख ने कॉलेज की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों की समीक्षा करते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल विद्यार्थियों और शोधार्थियों को बधाई भी दी. संस्था के ट्रस्टी डॉ. हनीफ लकड़ावाला ने अपने संबोधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवाओं के पोषण में एकेआई ट्रस्ट के महत्वपूर्ण वित्तीय योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मंच पर रजिस्ट्रार इस्माइल सैय्यद, उपप्राचार्य प्रो. इम्तियाज आगा, प्रो. नसीम खान, डॉ. अयाज शेख, प्रो. अशद शेख, प्रो. इमरान पठान सहित सभी विभागाध्यक्ष, गैर-शिक्षण कर्मचारी, आयोजन समिति तथा एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिरीन शेख (आईक्यूएसी समन्वयक), प्रा. फाजिल शरीफ, डॉ. नसरीन खान एवं प्रा. शाहीन कुरैशी ने किया तथा अंत में डॉ. शिरीन शेख ने आभार व्यक्त किया.