आयुषी और श्लोक परिणय बंधन में बंधे

    05-Feb-2026
Total Views |
 
ngng
चि. सौ. कां. आयुषी - चि. श्लोक

आबू धाबी/प्राधिकरण-निगड़ी, 4 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 निगड़ी-प्राधिकरण निवासी प्रतिष्ठित बिल्डर श्री सुरेन्द्र भीमसेन अग्रवाल व श्रीमती सारिका की सुपुत्री चि. सौ. कां. आयुषी का शुभविवाह प्राधिकरण के ही निवासी प्रतिष्ठित बिल्डर स्व. अरुण रामशरण गुप्ता व जीजी इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका श्रीमती सोनू गुप्ता के सुपुत्र चि. श्लोक के साथ आबू धाबी स्थित एमिरेट्‌‍स पैलेस में मंगलवार 3 फरवरी को आयोजित एक शानदार समारोह में धूमधाम से सम्पन्न हुआ. नवदम्पत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड़ शहरों के उद्योग, व्यापार, रियल इस्टेट व शिक्षा क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.