दादा लाड, भारत भूषणदास को श्रीगुरुजी सम्मान

14 फरवरी को सिम्बायोसिस में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

    06-Feb-2026
Total Views |
b dbgn
पुणे, 5 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

श्रीगुरुजी पुरस्कार इस वर्ष श्रीरंग देवबा लाड (दादा) और वाराणसी के आचार्य भारतभूषणदास महाराज को दिया जाएगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्रीगुरूजी के नाम से हर साल जनकल्याण समिति द्वारा यह पुरस्कार दिया जाता है. शनिवार, 14 फरवरी को विमाननगर में सिम्बायोसिस के एसवीएम ऑडिटोरियम में शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा. जनकल्याण समिति के कार्यवाह राजन गोऱ्हे ने बुधवार सुबह 11:30 बजे मोतीबाग में आयोजित पत्रकार वार्ता में पुरस्कार की घोषणा की. इस मौके पर संस्था के सहकार्यवाह मुकुल पाटगांवकर,कार्यकारिणी सदस्य विनायक डंबीर और पश्चिम महाराष्ट्र प्रांत प्रचार प्रमुख अतुल अग्निहोत्री उपस्थित थे. सम्मानपत्र, सम्मानचिन्ह और 1 लाख रुपये का नकद यह पुरस्कार का स्वरूप है. अनुसंधान के लिए पुरस्कार लाड को और सामाजिक जागरूकता के लिए पुरस्कार भारत भूषणदास महाराज को दिया जाएगा. उद्योगपति डॉ. अभय फिरोदिया ,संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले उपस्थित रहेंगे. पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार, 14 फरवरी को शाम 6 बजे सिम्बायोसिस विमाननगर के एसवीसी ऑडिटोरियम में होगा.