हिंदी सम्मेलन में प्रो. संजय पवार सम्मानित

    06-Feb-2026
Total Views |

vgvdfgv
  पुणे/कोलंबो, 5 फरवरी (आ. प्र.)

वेिश हिंदी दिवस के अवसर पर 10 जनवरी को आयोजित भारतश्रील ंका हिंदी सम्मेलन 2026 में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. संजय पवार को उनके साहित्यिक योगदान तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक संवर्धन के लिए भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. यह सम्मेलन 9 से 13 जनवरी के दौरान भारतीय उच्चायोग, कोलंबो के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी (शिलांग), केलनिया वेिशविद्यालय (कोलंबो) तथा भारतीय उच्चायोग (कोलंबो) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. सम्मेलन में भारत के 18 राज्यों और श्रीलंका की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि, हिंदी सेवी और साहित्यकार शामिल हुए्‌‍. सम्मेलन के दौरान भारत और श्रीलंका के 35 कवियों ने काव्य- पाठ किया, जबकि 32 लेखकों ने अपने शोध-निबंध प्रस्तुत किए. इस अवसर पर प्रो. पवार ने अपनी कविता ‌‘अेशत्थामा' का पाठ किया. उद्घाटन सत्र में उनकी पुस्तकों गद्य क्षणिका रत्नाकर और त्रिवेणी संसार का लोकार्पण भी किया गया. सम्मेलन के अंतर्गत साहित्यिक संवाद, कवि सम्मेलन, विचार-गोष्ठियां तथा बेन्टोटा, नुवारा एलिया, कैंडी और कोलंबो जैसे स्थलों का अध्ययन-भ्रमण आयोजित किया गया.