चि. रजत - चि. सौ. कां. ग्रीष्मा
लोनावला, 5 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) पुणे-कोंढवा निवासी प्रतिष्ठित उद्यमी व लायन्स क्लब ऑफ पुणे-गणेशखिंड के प्रेसीडेंट श्री गोपालकृष्ण महावीरप्रसाद अग्रवाल व श्रीमती संगीता की सुपुत्री चि. सौ. कां. ग्रीष्मा का शुभविवाह मार्केटयार्ड के हाईड पार्क निवासी प्रतिष्ठित उद्यमी श्री संजय शामलाल गोयल व श्रीमती अनिता के सुपुत्र चि. रजत के साथ बुधवार 4 फरवरी को लोनावला स्थित रेडिसन रिसॉर्ट में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से सम्पन्न हुआ. नवदम्पत्ति को शुभाशीर्वाद देने शहर के उद्योग, व्यापार तथा सामाजिक क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्यों के अलावा लायन्स क्लब परिवार के भी अनेक सदस्य उपस्थित थे.