पुणे, 6 फरवरी (आ.प्र.) साईश्री विटालाइफ हॉस्पिटल में ‘टोटल हिप रिप्लेसमेंट के लिए एआई प्रणाली शुरू की गई है. हिंप रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए वेलिस हीप सॉल्यूशन नाम की अत्याधुनिक एआई-आधारित प्रणाली भारत में पहली बार यहीं उपलब्ध हुई है. ऑपरेशन के दौरान यह प्रणाली डॉक्टरों को हिप का इम्प्लांट अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से लगाने में मदद करती है. इसके लिए डॉक्टरों को अलग पद्धति अपनाने की जरूरत नहीं पड़ती. साथ ही, इसमें अतिरिक्त कट, ट्रैकर्स या किसी विशेष सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती. वेलिस हीप सोल्यूशन प्रणाली सर्जरी के दौरान रियल-टाइम डिजिटल मार्गदर्शन देती है. इससे पैर की सही लबाई, हिप की सही स्थिति और जोड़ की स्थिरता ठीक तरह से बनाए रखी जाती है. स्वाभाविक रूप से, इससे मरीज सर्जरी के बाद जल्दी चलने लगते हैं और उनकी रिकवरी भी तेज होती है. साईश्री विटा लाइफ हॉस्पिटल के मुख्य रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. नीरज आडकर ने कहा कि वेलिस हीप सोल्यूशन हिप रिप्लेसमेंट की अगली पीढ़ी है. एआई से मिलने वाली सटीकता और हमारी कार्यपद्धति में इसका आसानी से शामिल हो जाने, इन दोनों के कारण अब हम मरीजों को अधिक सुरक्षित, तेज और उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार हिप रिप्लेसमेंट के बेहतर परिणाम दे सकते हैं. इस प्रणाली के कारण विटालाइफ हॉस्पिटल की पहचान एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में और भी मजबूत हुई है, जहां उन्नत जॉइंट रिप्लेसमेंट और मिनिमली इनवेसिव ऑर्थो पेडिक सर्जरी की जाती है. इससे भारत के मरीजों को वेिशस्तरीय तकनीक मिल सकेगी.