उत्तराखंड में गुरुवार देर रात काे बारातियाें से भरी बस खाई में गिरने से 13 की माैत हाे गई. 34 अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. यह हादसा नेपाल सीमा क्षेत्र के पास देर रात हादसा हुआ, ऊंची चढ़ाई के दाैरान माेड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण छूटने से बस 150 मीटर खाई में गिरने से बड़ा हादसा हुआ.घायलाें काे आसपास के हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया. हादसे की खबर से वर-पक्ष में मातम छाया है वहीं परिवाराें पर दुखाें का पहाड़ टूट पड़ा है.इस घटना में कई घायलाें की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकाें की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है. जानकारी के अनुसार, बस नेपाल के बैतड़ी जिले के पुरचूंणी नगरपालिका-7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी. गुरुवार देर रात पुरचूंणीे बड़गांव माेड़ पर बस अनियंत्रित हाे गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
हादसे के बाद माैके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लाेगाें ने तत्काल नेपाल एपीएफ, प्रहरी और अन्य सुरक्षाबलाें के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि हादसे में छह बारातियाें की माैके पर ही माैत हाे गई थी. पांच घायलाें ने डडेलधुरा अस्पताल ें और दाे ने काेटिला अस्पताल में इलाज के दाैरान दम ताेड़ दिया. मृतकाें में बजांग और बैतड़ी जिले के कई निवासी शामिल हैं. घायलाें काे प्राथमिक उपचार के बाद डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल लाेगाें काे बेहतर इलाज के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रहरी प्रवक्ता के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण बस का ओवरलाेड हाेना सामने आया है.