पुस्तक महोत्सव ज्ञान प्राप्त करने का अवसर : सीएम सावंत

नेशनल बुक ट्रस्ट व लोकमान्य कल्चरल फाउंडेशन द्वारा आयोजित गोवा बुक फेस्टिवल शुरू

    07-Feb-2026
Total Views |
 
bfb
पणजी, 6 फरवरी (आ.प्र.)

मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि पुस्तक महोत्सव ज्ञान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है. उन्होंने वेिशास जताया कि ऐसे आयोजनों से नए कवि, लेखक और साहित्यकार सामने आएंगे और समाज को इसका व्यापक लाभ मिलेगा. नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया और लोकमान्य कल्चरल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, कहानियों का सागर अवधारणा पर आधारित गोवा पुस्तक महोत्सव का उद्घाटन बुधवार (4 फरवरी) को पणजी के स्वर्गीय भाऊसाहेब बांदोडकर मैदान में किया गया. इस आयोजन का उद्देश ज्ञान और विचारों के आदान-प्रदान का मंच प्रदान करना है. जिसकी थीम ‌‘कहानियों का सागर' रखी गयी है. इस पुस्तक महोत्सव   में साहित्य, शिक्षा और संस्कृति जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होगी. इस अवसर पर लोकमान्य बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड और लोकमान्य सांस्कृतिक फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं महोत्सव प्रमुख डॉ. किरण ठाकुर, शिक्षा सचिव प्रसाद लोलयेकर, खेल निदेशक अजय गावडे, राष्ट्रीय पुस्तक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद मराठे, निदेशक युवराज मलिक, पुणे पुस्तक महोत्सव के मुख्य आयोजक राजेश पांडे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.