क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक

    07-Feb-2026
Total Views |
 

facebook 
 
भारत के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के फेसबुक अकाउंट काे हैक किए जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट अनधिकृत रूप से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एक्सेस किया जा रहा.इस मामले में रिंकू सिंह के भाई ने साइबर सेल में लिखित शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि अकाउंट के लाॅग-इन क्रेडेंशियल बदल दिए गए हैं. कई बार रिंकू सिंह के नाम से पाेस्ट भी की गईं. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है.
 
रिपाेर्ट के मुताबिक,1.6 मिलियन फाॅलाेअर्स वाली माेनेटाइज फेसबुक आईडी से हाेने वाली कमाई काे भी हैकर बीजेपी के रवि लांडगे निर्विराेध महापाैर चुने गएप रहे हैं. कुछ दिन पहले जब रिंकू सिंह ने अपनी फेसबुक आईडी चेक की, ताे वह पासवर्ड के जरिए लाॅग-इन नहीं कर पाए. इतना ही नहीं, फेसबुक आईडी से मिलने वाली राशि भी कथित ताैर पर हैकराें द्वारा निकाली जा रही है. इस संबंध में रिंकू सिंह ने फाेन पर एसएसपी काे जानकारी दी, जिसके बाद उनके भाई साेनू सिंह की ओर से औपचारिक तहरीर दी गई.जांच में सामने आया है कि रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी मूल रूप से उनकी मव्यक्तिगत ई-मेल आईडी से जुड़ी थी.