चांदी 14,000 तक टूटी, साेने की कीमताें में 1500 रु. की गिरावट

    07-Feb-2026
Total Views |
 

gold 
 
साेना-चांदी की कीमताें में शुक्रवार काे भी गिरावट देखने काे मिली. शुरुआती काराेबार में बुलियन पर साेना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं. वहीं चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई. इसकी कीमत 2.41 लाख प्रति किलाे पर पहुंच गई. बीते दाे दिनाें में चांदी 41 हजार रुपये सस्ती हुई है. वहीं साेना 6,669 रुपये सस्ता हुआ है.इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसाेसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत गुरुवार 13,155 रुपये गिरकर 2,41,184 रुपए प्रति किलाे पर आ गई है. इससे पहले इसकी कीमत 2,54,339 रुपए थी. दाे दिन में यह 41,278 रुपये सस्ती हाे चुकी है. सर्राफा बाजार में साेने ने 29 जनवरी काे 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपये का ऑल टाइम हाई बनाया था.इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत 1.60 लाख रुपये कम हुई थी. वहीं, साेने की कीमत में 26 हजार रुपए कम हुई थी. वायदा काराेबार (एमसीए्नस) पर चांदी 4 लाख रुपए से घटकर 2.41 रुपए प्रति किलाे पर आ गई थी. 10 ग्राम 24 कैरेट साेना 1.70 लाख से गिरकर 1.40 लाख पर आ गया था. हालांकि फिर दाेनाें के दाम में तेजी रही थी.