कर्नाटक के शांतनु काे 49 कराेड़ की लाॅटरी लगी

    07-Feb-2026
Total Views |
 
lottery
 
कर्नाटक के उडुपी जिले से ताल्लुक रखने वाले शांतनु शेट्टिगर के लिए एक आम-सा दिन अचानक खास बन गया, जब उनके हाथ इंटरनेशनल लाॅटरी का जैकपाॅट लगा.अबू धाबी में आयाेजित बिग टिकट लकी ड्राॅ में उन्हाेंने 20 मिलियन दिरहम यानी करीब 49 कराेड़ रुपये जीत लिए.शांतनु इस समय ओमान में रिटेल सेल्स की नाैकरी करते हैं और उन्हाेंने यह टिकट अपने एक दाेस्त के साथ मिलकर खरीदा था, इसलिए इनाम की रकम भी दाेनाें आपस में बांटेंगे. इस लकी ड्राॅ का टिकट 500 दिरहम का था, जाे भारतीय मुद्रा में करीब 12 हजार रुपये बैठता है.
 
शांतनु पहले भी किस्मत आजमाने के लिए लाॅटरी टिकट खरीदते रहते थे, लेकिन इस बार उनकी किस्मत ने ऐसा माेड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. उडुपी मउनका परिवार इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित है. यह जीत इसलिए भी खास मानी जा रही है, क्याेंकि एक महीने पहले ही शांतनु के घर बेटी का जन्म हुआ है. परिवार वालाें का मानना है कि नवजात बच्ची अपने साथ खुशकिस्मती लेकर आई है और इसी वजह से घर में यह बड़ा चमत्कार हुआ.जैसे ही शांतनु काे अपनी जीत का पता चला, उन्हाेंने तुरंत घर फाेन कर यह खुशखबरी दी.