भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि भारत काे पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में काेई दिक्कत नहीं है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के निर्धारित कार्यक्रम के हिसाब से यात्रा करेंगे. उन्हाेंने कहा कि मैच काे लेकर काेई भी अनिश्चितता पाकिस्तान के फैसले पर निर्भर करती है.मुंबई में कैप्टन डे प्रेस मीट के दाैरान सूर्यकुमार ने कहा कि हमारी साेच बहुत स्पष्ट है. हमने खेलने से मना नहीं किया, उन्हाेंने मना किया. आईसीसी ने मैच की तारीखें घाेषित कर दी हैं, हमारी फ्लाइट बुक हाे गई हैं, और हम जा रहे हैं. बाकी हम वहां पहुंचने के बाद देखेंगे. भारतीय कप्तान ने इस बात पर बल दिया कि टीम काे 15 फरवरी काे हाेने वाले मैच के बारे में आधिकारिक ताैर पर बता दिया गया है और उसी के हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं. उन्हाेंने कहा, उनके फैसले पर मेरा नियंत्रण नहीं है. हमें 15 तारीख काे मैच खेलने के लिए कहा गया है. सूर्यकुमार ने यह भी कहा कि भारत ने तटस्थ जगहाें पर पाकिस्तान का कई बार सामना किया है. हमने एशिया कप के दाैरान एक तटस्थ जगह पर उनसे तीन बार खेला. अगर हमें काेलंबाे में खेलने का एक और माैका मिलता है ताे हम फिर से खेलेंगे.