कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर दिया गया जवाब उनकी कमजाेरी काे प्रदर्शित कर रहा था और उनकी भाषा से स्पष्ट था कि वह लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवालाें से बहुत डरे हुए हैं. खड़गे ने साेशल मीडिया ‘फेसबुक’ पर एक पाेस्ट में कहा कि पूरे भाषण के दाैरान माेदी डरे हुए प्रतीत हाे रहे थे. अमेरिका के सामने समर्पण, राहुल गांधी के सवालाें का डर और लाेकसभा में अपनी बात रखने के लिए नहीं आ पाने का उनका डर उनके चेहरे पर स्पष्ट झलक रहा था.कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि माेदी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियाें काे बंद कर रहे हैं. उनका कहना था कि इन्हीं कंपनियाें के कारण हिंदुस्तान का विकास हुआ है और देश की विकास काे स्वरूप मिला है, लेकिन आश्चर्य की बात है कि माेदी इन्हीं कंपनियाें काे दीवाला निकालने वाली कंपनियां बता रहे हैं.
उन्हाेंने यहां तक भी कहा कि ये सरकारी कंपनियां पैसे की बर्बादी का कारण है, इसलिए वह इन्हें खत्म करने पर तुले हुए हैं. उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री के पास काेई विचार नहीं है. उनका काेई भी विचार देश के लिए मार्गदर्शन करने का विचार नहीं है.उन्हाेंने आराेप लगाया है कि प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमाेहन सिंह जी के बारे में गलत बात बाेली है और वह उसका खंडन करते हैं. उन्हाेंने डाॅक्टर सिंह की शासनकाल में भ्रष्टाचार आदि की बात गलत बाेली है, वह सब झूठ बाेले हैं. उन्हाेंने यहां तक कहाथा कि वह रेनकाेट डालकर नहाते हैं. इसे साबित हाेता है कि माेदी बहुत कमजाेर हाे चुके हैं और उनका मनाेबल टूटा हुआ है.इस तरह की बातें देश की संसद और खुद माेदी के लिए भी ठीक नहीं है. यह उन्हें शाेभा नहीं देता है.कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि माेदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से डरते हैं. उन्हें डर रहता है कि वह पता नहीं काैन-सा और क्या सवाल पूछ लेंगे. यही वजह है कि माेदी सरकार उन्हें संसद में बाेलने नहीं देती और फिर जाे सवाल उठाए जाते हैं उनका जवाब नहीं दिया जाता.
उन्हाेंने प्रधानमंत्री के लाेकसभा में राष्ट्रपति की अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने के लिए नहीं आने का मुद्दा भी उठाया और कहा कि जिस खुफिया जानकारी के कारण उन्हें सदन में आने से राेका गया था उनकी खुफिया जानकारी तब कहां चली जाती है जब देश में गरीबाें पर और आम लाेगाें पर अत्याचार हाेता है.उन्हाेंने कहा कि यह लाेकतंत्र काे खत्म करने का प्रयास है और जब लाेकसभा कई दिन तक नहीं चलती है ताे उसे चलाने का काेई प्रयास नहीं किया जाता है. कांग्रेस नेता ने माेदी सरकार काे अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण करने का आराेप लगाया और कहा कि देश की कृषि काे बर्बाद करने की याेजना अमेरिका के साथ व्यापार समझाैता कर बनाई गई है.उन्हाेंने माेदी सरकार पर दलित विराेधी हाेने का भी आराेप लगाया और कहा कि 2014 में जब वह लाेकसभा में सदन के नेता थे, ताे उन्हें एक दलित हाेने की वजह से विपक्ष का नेता का दर्जा नहीं दिया गया.