सूयर्दत्त इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट टॉप बी-स्कूल्स में शामिल

टाइम्स सर्वेक्षण में देश में 30वां तथा पश्चिमी क्षेत्र में 12वां स्थान मिला

    07-Feb-2026
Total Views |
 
ngnh
बावधन, 6 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट ने टाइम्स ऑफ इंडिया बी-स्कूल रैंकिंग्स 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए भारत के अग्रणी MB A/PGDM संस्थानों में अपना स्थान एक बार फिर सुदृढ़ किया है. टाइम्स बी-स्कूल सर्वेक्षण 2026 में सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट को भारत के टॉप 100 बी-स्कूल्स में 30वां स्थान (लगातार 10 वर्षों से अधिक), टॉप 50 बी-स्कूल्स में प्लेसमेंट के लिए 45वां स्थान, टॉप 50 निजी संस्थानों में 20वां स्थान तथा पश्चिमी क्षेत्र के टॉप 20 बी-स्कूल्स में 12वां स्थान प्राप्त हुआ है. टाइम्स ग्रुप द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित यह सर्वेक्षण भारत के प्रबंधन शिक्षण संस्थानों का व्यापक मूल्यांकन करता है. इसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, फैकल्टी की गुणवत्ता, उद्योग-संपर्क, अधोसंरचना तथा प्लेसमेंट परिणाम जैसे मापदंडों के आधार पर संस्थानों का आकलन किया जाता है. यह सर्वे क्षण डेस्क रिसर्च, धारणा-आधारित सर्वेक्षण तथा तथ्यात्मक आंकड़ों की पुष्टि के माध्यम से किया जाता है, जिसमें प्लेसमेंट की गुणवत्ता और उद्योग-संपर्क को सर्वाधिक महत्व दिया जाता है.  
 
शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ व्यक्तित्व विकास का समग्र अनुभव
सूर्यदत्त इंस्टीट्यूट्स ऑफ मैनेजमेंट विद्यार्थियों को कॉर्पो रेट जगत की चुनौतियों के लिए तैयार करने वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. पाठ्यक्रम में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ उद्योग भ्रमण, इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स तथा उद्योग विशेषज्ञों के अतिथि व्याख्यानों के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाता है. अनुभवी शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों की फैकल्टी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती है. यहां संचालित कार्यक्रम छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का समग्र अनुभव प्रदान करते हैं. - प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया, संस्थापक अध्यक्ष, सूर्यदत्त एजुकेशन फाउंडेशन