एमआइर्टी एडीटी की तनु भान सर्वश्रेष्ठ कैडेट बनीं

मोदी के हाथों स्वर्ण पदक से सम्मानित; राज्य और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया

    07-Feb-2026
Total Views |

bddg 

लोणी कालभोर, 6 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

एमआईटी एडीटी वेिशविद्यालय की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की कैडेट जूनियर अंड़र ऑफिसर (जेएनओ) तनु भान ने सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट बनने का गौरव प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है.नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में 36 महाराष्ट्र बटालियन का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया था. इस उल्लेखनीय सफलता के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया. तनु भान के साथ एमआईटी एडीटी वेिशविद्यालय के कैडेट व्यंकटेश अय्यर ने भी एनसीसी 36 महाराष्ट्र बटालियन में स्थान प्राप्त कर गणतंत्र दिवस परेड़ में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया, जिससे महाराष्ट्र के साथ-साथ वेिशविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ. इन दोनों कैडेट्स को एमआईटी एडीटी वेिशविद्यालय के एनसीसी विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मंगेश विटेकर (से. नि.) तथा एसोसिएट एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अक्षता परदेशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इस उल्लेखनीय सफलता पर वेिशविद्यालय के कुलपति एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. वेिशनाथ कराड़, कार्याध्यक्ष प्रो. डॉ. मंगेश कराड़, प्रो.डॉ.सुनीता कराड़, कुलगुरु डॉ.राजेश एस.तथा कुलसचिव डॉ.महेश चोपड़े ने दोनों कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी है.  
 
अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, परिश्रम से स्वर्ण पदक हासिल

 इन दोनों कैडेट्स का महाराष्ट्र से बेस्ट कैडेट के रूप में चयन होने के पश्चात देश के 17 निदेशालयों के अंतर्गत 20 लाख से अधिक एनसीसी कैडेट्स के बीच उच्चतम स्तर की प्रतिस्पर्धा हुई. यहां तनु भान ने उत्कृष्ट अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और अथक परिश्रम के बल पर स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं व्यंकटेश अय्यर की दृढ़ इच्छाशक्ति और प्रदर्शन भी सराहनीय रहा.