पूना काॅलेज में ‌‘परवाज आर्ट्स फेस्ट-2026' उत्साहपूर्वक संपन्न

    07-Feb-2026
Total Views |
 
mhfm
  पुणे, 6 फरवरी (आ.प्र.)

पूना कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स, पुणे के कला संकाय द्वारा 5 फरवरी 2026 को आर्ट्स फेस्ट ‌‘परवाज 2026' का सफल आयोजन किया गया. यह उत्सव कला संकाय एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इकबाल एन. शेख के मार्गदर्शन तथा उत्सव संयोजक प्रा. जिनत मर्चंट के नेतृत्व में संपन्न हुआ. इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विविध सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और बौद्धिक क्षमता को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करना था. कार्यक्रम का उद्दघाटन सत्र आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. शिरीन शेख द्वारा किया गया. उन्होंने जीवन में कला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उत्सव में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया. उत्सव का समापन पुस्तकालय में आयोजित समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ. प्राचार्य डॉ. इकबाल शेख ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला. अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए. इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में डॉ. अेिशनी पुरुडे, डॉ. अहमद शमशाद, डॉ. बाबा शेख, डॉ. अबरार अहमद, प्रा. शाहीन शेख, डॉ. वाणी, डॉ. मुख्तार शेख सहित अनेक शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.