सोलापुर मंडल के आरपीएफ कर्मचारी ने कमोड में गिरी सोने की चेन महिला यात्री को लौटाई

    09-Feb-2026
Total Views |
 
b fb fg

 मुंबई, 8 फरवरी (वि.प्र.)

मध्य रेल के सोलापुर मंडल ने एक बार फिर यात्रियों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हुए त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के माध्यम से एक महिला यात्री की यात्रा के दौरान खोई हुई सोने की चेन को सफलतापूर्वक प्राप्त किया. यात्री ट्रेन संख्या 11312 हासनसोलापुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं, इसी दौरान यात्रा के दौरान शौचालय के कमोड में गलती से सोने की चेन गिर गई. ऑनबोर्ड स्टाफ द्वारा तत्काल प्रयास किए गए, किंतु उस समय वस्तु का पता नहीं चल सका, जिससे यात्री काफी परेशान हो गईं. यात्री को सहायता प्रदान की गई तथा 6 फरवरी 2026 की तड़के रेल मदद पोर्टल के माध्यम से रेलवे से सहायता हेतु शिकायत दर्ज की गई. ट्रेन के सोलापुर स्टेशन पर आगमन के पश्चात सोलापुर मंडल के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की. यात्री को समझाया गया और ओशस्त किया गया. इसके उपरांत यांत्रिक विभाग के कैरिज एवं वैगन शाखा की बायो-टॉयलेट रखरखाव टीम ने ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों के समन्वय से बायो-टॉयलेट टैंक से सोने की चेन को सावधानीपूर्वक बरामद किया. बरामद आभूषण को आरपीएफ कर्मियों की उपस्थिति में सुरक्षित रूप से यात्री को सौंप दिया गया. यात्री ने रेलवे स्टाफ द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई एवं सहयोग पर संतोष और राहत व्यक्त की. सोलापुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा, त्वरित शिकायत निवारण तथा संवेदनशील सेवा प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.