रन-टू-फीड मैराथन में 2,500 से अधिक धावक दौड़े

‌‘टर्निंग माइल्स इनटू मील्स" के तहत भूख-मुक्त समाज का दिया संदेश

    09-Feb-2026
Total Views |
hbfnb 
पिंपरी, 8 फरवरी (आ.प्र.)

 फिटनेस और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए पुणे शहर में रविवार (8 फरवरी) को रन-टू-फीड मैराथन का सफल आयोजन किया गया. बालासाहेब कुंजीर खेल मैदान, पिंपरी में आयोजित इस मैराथन में 2,500 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. टर्निंग माइल्स इंटू मील्स थीम के तहत आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य फिटनेस के साथ भूख- मुक्त समाज का संदेश देना था. मैराथन में 1 किमी, 2 किमी, 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी और 21 किमी हाफ मैराथन की श्रेणियां रखी गई थीं, जिससे बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और पेशेवर धावकों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली. महिलाओं के लिए विशेष SHE RUN’s श्रेणी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य और आत्मवेिशास का संदेश दिया. इस मैराथन का आयोजन इस्कॉन बीसीईसी पुणे के फूड फॉर लाइफ कार्यक्रम द्वारा किया गया, जिसे पिंपरीचिंचव ड मनपा का सहयोग प्राप्त हुआ. आदित्य बिड़ला मेमोरियल हॉस्पिटल स्वास्थ्य भागीदार रहा. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं, कॉर्पो रेट और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. रन-टू-फीड मैराथन ने यह संदेश दिया कि उद्देश्य के साथ उठाया गया हर कदम समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है.