कुंभ राशि के जातकाें के लिए यह सप्ताह नए विचाराें, सामाजिक सक्रियता और भविष्य की याेजनाओं पर कार्य करने का संकेत दे रहा है. आपके भीतर कुछ अलग और रचनात्मक करने की इच्छा जागृत हाेगी. आप पारंपरिक साेच से हटकर नए दृष्टिकाेण अपनाने का प्रयास करेंगे. यह समय अपने लक्ष्याें काे पुनः परिभाषित करने और दीर्घकालिक याेजनाओं पर ध्यान देने का है. मित्राें और शुभचिंतकाें का सहयाेग आपके मनाेबल काे बढ़ाएगा.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में नवाचार और नई रणनीति अपनाने से लाभ मिल सकता है. किसी नए प्राेजेक्ट या टीम के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा. तकनीकी या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लाेगाें के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल है. नाैकरी में परिवर्तन की साेच रहे हैं ताे सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं, परंतु निर्णय साेच-समझकर लें.व्यापारियाें काे नए संपर्काें से लाभ हाेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हाेगा, लेकिन अनावश्यक खर्चाें से बचना जरूरी है. निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभकारी रहेगा.
रिलेशनशिप : परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा हाे सकती है. प्रेम संबंधाें में मित्रता और समझदारी बढ़ेगी.पुराने मित्र से मुलाकात या संवाद मन काे प्रसन्न करेगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचना आवश्यक है.अनियमित दिनचर्या के कारण थकान महसूस हाे सकती है. पर्याप्त नींद लें और याेग-ध्यान काे अपनाएं.
लकी डेट : 02, 06, 07
कलर : आसमानी, नीला, काला
लकी दिन : शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
सावधानी : भावनात्मक निर्णय लेने से बचें. किसी भी आर्थिक समझाैते में लिखित प्रमाण अवश्य रखें. मित्राें के साथ अनावश्यक बहस से दूर रहें.
उपाय : शनिवार के दिन शनिदेव की आराधना करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें. जरूरतमंदाें काे काले तिल या उड़द दाल का दान करें.