मेष राशि के जातकाें के लिए यह सप्ताह नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है. पिछले दिनाें जाे कार्य अधूरे रह गए थे, अब उन्हें पूरा करने का उत्तम समय है.आपके अंदर दाेगुनी शक्ति और आत्मविश्वास देखने काे मिलेगा, लेकिन यह भी जरूरी है कि आप अपनी सीमाओं काे समझते हुए आगे बढ़ें.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह धीरे-धीरे स्थिति पटरी पर आती नजर आएगी. यदि हाल ही में किसी कारणवश काम की गति धीमी हुई थी ताे अब सुधार संभव है. हालांकि जल्दबाजी में काेई निर्णय न लें.
रिलेशनशिप : रिश्ताें के लिहाज से यह सप्ताह राहत देने वाला रहेगा. जाे मतभेद या तनाव चल रहे थे, वे अब सुलझते दिखाई देंगे. जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संवाद बेहतर हाेगा और आपसी समझ बढ़ेगी.
हेल्थ : स्वास्थ्य काे लेकर सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है. काेई पुरानी बीमारी दाेबारा उभर सकती है या अचानक कमजाेरी महसूस हाे सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें और तला-भुना भाेजन कम करें. नियमित दिनचर्या अपनाएं और पर्याप्त नींद लें.
लकी डेट : 01, 04, 05
कलर : पीला, लाल, सफेद
लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी : इस सप्ताह किसी भी परिस्थिति काे केवल सतही ताैर पर न देखें. हर विषय काे जमीनी स्तर पर समझें. अफवाहाें और अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय लेने से बचें.
उपाय : प्रतिदिन प्रातः काल भगवान शिव का स्मरण करें. साेमवार के दिन कम से कम 121 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और सुबह मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें.