स्थायी समिति अध्यक्ष पद के लिए मिले नामांकनपत्र की जब जांच हुई, ताे सिर्फ अभिषेक बारणे का आवेदन वैध पाया गया. काेई और आवेदन न मिलने की वजह से अभिषेक बारणे काे बिना किसी विराेध के स्थायी समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया, यह घाेषणा पीठासीन अधिकारी एम.जे. प्रदीप चंद्रन ने की.स्थायी समिति का अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार काे मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग के स्व.महापाैर मधुकरराव पवले हाॅल में स्थायी समिति की विशेष बैठक हुई. इस बैठक में स्थायी समिति का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई.
आयुक्त श्रवण हर्डिकर, अतिरिक्त आयुक्त तृप्ति सांडभाेर, विक्रांत बगाडे, नगर सचिव मुकेश काेलप, मुख्य लेखापाल एवं वित्तीय अधिकारी एवं विशेष अधिकारी प्रवीण जैन, चीफ ऑडिटर प्रमाेद भाेसले, विशेष अधिकारी किरण गायकवाड़, मनपा के अलग-अलग विभागाें के प्रमुख चुनाव कार्यालय में माैजूद थे. जन-संपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक ने कार्यक्रम का सूत्रसंचालन किया.
इस चुनाव के बाद महापाैर रवि लांडगे, सत्तारूढ़ पार्टी के नेता प्रशांत शिताेले, विपक्ष के नेता भाऊसाहेब भाेईर, उपमहापाैर शर्मिला बाबर के साथ-साथ मनपा सदस्य और नगरसेवक ने स्थायी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक बारणे काे बधाई दी.