बाेलिविया के एल आल्टाे शहर में शनिवार काे सुबह विमान क्रैश हाे जाने से इसमें सवार करीब 15 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 30 लाेग गंभीर रूप से घायल हाे गए. बता दें कि नाेटाें से भरा विमान खराब माैसम के कारण रनवे से फिसल जाने से नाेट हाइवे पर बिखर गया. नाेट काे बटाेरने के लिए लाेग दाैड़ पड़े. सेना ने आंसू गैस के गाेले छाेड़कर लाेगाें काे भगाया.विमान देश के सेंट्रल बैंक के नए नाेट लेकर जा रहा था. राॅयटर्स की रिपाेर्ट कमुताबिक, खराब माैसम के बीच विमान लैंडिंग के बाद रनवे से फिसलकर पास की व्यस्त सड़क पर जा गिरा.
जिस सड़क पर यह गिरा, वहां खड़ी 10 से 15 गाड़ियां भी इसके चपेट में आ गई. एयरक्राफ्ट का मलबा, टूटी हुई कारें और लाशें सड़क पर बिखरी नजर आई. सड़क पर बैंक के नाेट भी बिखरे नजर आए, जिन्हें उठाने के लिए लाेग माैके पर जुट गए.हादसे के बाद एयरपाेर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. साेशल मीडिया पर सामने आए वीडियाे में हादसे के बाद अफरातफरी का माहाैल दिखा. स्थिति काे नियंत्रित करने के लिए स्थानीय अधिकारियाें काे पानी की बाैछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.हालांकि, इन वीडियाे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हाे सकी है.