द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पिंपरी-चिंचवड़ शाखा के अध्यक्ष पद पर सीए महावीर अशाेकलाल काेठारी का वर्ष 2026- 27 के लिए चयन किया गया है. निगड़ी स्थित संस्थान के कार्यालय में हाल ही में आयाेजित चुनाव में उनके चयन की घाेषणा की गई. निवर्तमान अध्यक्ष सीए वैभव माेदी से सीए महावीर काेठारी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला. संस्थान के अन्य पदाधिकारियाें में सीए मनाेज मालपाणी काे उपाध्यक्ष, सीए सारिका चाेरडिया काे सचिव, सीए धीरज बलदाेटा काे काेषाध्यक्ष तथा सीए विद्यार्थी संगठन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.समिति सदस्याें में सीए शैलेश बाेरे और सीए सचिन ढेरंगे शामिल हैं. नवनियुक्त अध्यक्ष सीए महावीर काेठारी ने बताया कि संस्थान की ओर से वर्षभर सीए सदस्याें और विद्यार्थियाें के लिए कार्यशालाएं आयाेजित की जाएंगी. साथ ही कर संबंधी ज्ञान का प्रसार, परिसंवाद, विद्यार्थियाें काे मार्गदर्शन और अन्य समाजाेपयाेगी गतिविधियां संचालित की जाएंगी.