तुला

    01-Mar-2026
Total Views |
 

Horoscope 
तुला राशि के जातकाें के लिए यह सप्ताह संतुलन, समझदारी और निर्णय क्षमता की परीक्षा लेने वाला रहेगा. आप जीवन के विभिन्न क्षेत्राें करियर, परिवार और निजी भावना के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करेंगे. कुछ परिस्थितियाँ आपकाे दुविधा में डाल सकती हैं.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की प्रशंसा हाे सकती है. किसी महत्वपूर्ण बैठक या प्राेजेक्ट में आपकी भूमिका अहम रहेगी. सहकर्मियाें के साथ तालमेल बनाकर चलें, क्याेंकि सामूहिक प्रयास से सफलता मिलेगी. यदि आप नाैकरी परिवर्तन के बारे में साेच रहे हैं, ताे अभी धैर्य रखना बेहतर रहेगा. व्यापार से जुड़े जातकाें के लिए यह सप्ताह संतुलित रहेगा. साझेदारी में स्पष्ट संवाद रखें.
 
 रिलेशनशिप : रिश्ताें में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हाेगा. किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम संबंधाें में राेमांटिक वातावरण बना रहेगा, परंतु स्पष्टता बनाए रखना आवश्यक है. मित्राें के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचना जरूरी है.अधिक कार्यभार के कारण थकान हाे सकती है. याेग, ध्यान और हल्का व्यायाम अपनाएं. खान-पान में संतुलन रखें और मीठे या तले भाेजन से दूरी बनाएं.
 
 लकी डेट : 02, 06, 07
 
 कलर : आसमानी, नीला, काला
 
 लकी दिन : शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
 
 सावधानी : आर्थिक मामलाें में किसी पर अंधविश्वास न करें. कानूनी या दस्तावेजी कार्याें में सावधानी बरतें. भावनात्मक निर्णय लेने से बचें.
 
 उपाय : शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जप करें. जरूरतमंदाें काे सफेद वस्त्र या मिठाई का दान करें. इससे सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त हाेगी.