न्याती ग्रुप ने साउथ पुणे में रचा नया इतिहास

भव्य लांचिंग के साथ 100 से अधिक बुकिंग्स दर्ज ; 40 से अधिक लाइफस्टाइल सुविधाओं से ग्राहक हुए प्रभावित

    01-Mar-2026
Total Views |
ngm
 
लुल्लानगर, 28 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

 दक्षिण पुणे के लुल्लानगर में रविवार (22 फरवरी) को न्याती एलेनॉर का भव्य लांच समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. इस लॉन्च को पुणेकरों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कुछ ही दिनों में 100 से अधिक घरों की बुकिंग दर्ज की गई. दक्षिण पुणे के लक्जरी रेसिडेंशियल सेगमेंट में इसे एक उल्लेखनीय शुरुआत माना जा रहा है. प्रोजेक्ट के विस्तृत और सुविचारित ले-आउट, खुलेपन के साथ विशाल स्पेस, बड़े सन-डेक्स तथा शहर और हरियाली के मनमोहक दृश्य ने उपस्थित परिवारों को विशेष रूप से प्रभावित किया. लुल्ला नगर जैसे केंद्रीय और सुगम स्थान पर स्थित होना इस परियोजना की बड़ी खासियत माना गया. साथ ही फ्लोटिंग कैंटिलीवर जिम, इन्फिनिटी एज पूल और मंदिर सहित 40 से अधिक लाइफस्टाइल सुविधाओं ने खरीदारों का भरोसा और मजबूत किया. बताया गया कि लांच के दौरान बुकिंग करने वाले परिवारों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. न्याती ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. नितिन न्याती ने परिवारों द्वारा जताए गए वेिशास के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुणे की बदलती स्काईलाइन में सार्थक और गुणवत्तापूर्ण योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. हरीश श्रॉफ (डायरेक्टर सेल्स, मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट) ने भी ग्राहकों और हितचिंतकों का धन्यवाद करते हुए उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के संकल्प को दोहराया. न्याती ग्रुप ने सभी पुणेकरों को द हैंडक्राफ्टेड लाइफ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया है.  
 
आध्यात्मिक मूल्यों को भी सहेजा गया

प्रोजेक्ट परिसर में जैन मंदिर और गणेश मंदिर की स्थापना ने विशेष रूप से आध्यात्मिक मूल्यों को महत्व देने वाले परिवारों में उत्साह पैदा किया है. 15 मार्च 2026 को परमपूज्य जैनाचार्य श्री युगभूषणसूरीजी के पावन सान्निध्य में जैन मंदिर का खनन विधि समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर परिवारों में विशेष उत्सुकता है.