दक्षिण पुणे के लुल्लानगर में रविवार (22 फरवरी) काे न्याती एलेनाॅर का भव्य लांच समाराेह उत्साहपूर्ण माहाैल में सम्पन्न हुआ. इस लाॅन्च काे पुणेकराें से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और कुछ ही दिनाें में 100 से अधिक घराें की बुकिंग दर्ज की गई. दक्षिण पुणे के लक्ज़री रेसिडेंशियल सेगमेंट में इसे एक उल्लेखनीय शुरुआत माना जा रहा है.प्राेजेक्ट के विस्तृत और सुविचारित ले-आउट, खुलेपन के साथ विशाल स्पेस, बड़े सन-डेक्स तथा शहर और हरियाली के मनमाेहक दृश्य ने उपस्थित परिवाराें काे विशेष रूप से प्रभावित किया. लुल्ला नगर जैसे केंद्रीय और सुगम स्थान पर स्थित हाेना इस परियाेजना की बड़ी खासियत माना गया. साथ ही फ्लाेटिंग कैंटिलीवर जिम, इन्फिनिटी एज पूल और मंदिर सहित 40 से अधिक लाइफस्टाइल सुविधाओं ने खरीदाराें का भराेसा और मजबूत किया.
बताया गया कि लांच के दाैरान बुकिंग करने वाले परिवाराें काे विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. न्याती ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. नितिन न्याती ने परिवाराें द्वारा जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए पुणे की बदलती स्काईलाइन में सार्थक और गुणवत्तापूर्ण याेगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दाेहराई. हरीश श्राॅफ (डायरेक्टर सेल्स, मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट) ने भी ग्राहकाें और हितचिंतकाें का धन्यवाद करते हुए उत्कृष्ट ग्राहक अनुभव प्रदान करने के संकल्प काे दाेहराया. न्याती ग्रुप ने सभी पुणेकराें काे द हैंडक्राफ्टेड लाइफ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित किया है.