ई-टिकटिंग और थिएटर के प्रवेशद्वार पर क्यूआर काेड स्कैन करने के बाद दिया जाने वाला प्रवेश जैसी डिजिटल सुविधाएं मल्टीप्ले्नस में अवश्य देखी हाेंगी. समयानुसार आने वाले इस परिवर्तन काे स्वीकार करते हुए अब मल्टीप्ले्नस की भांति नाट्यगृहाें की व्यवस्था भी डिजिटल हाे रही है.पुणे मनपा के सभी नाट्यगृह और सांस्कृतिक केंद्राें में भी ऐसी ही आधुनिक डिजिटल व्यवस्था आरंभ की जाएगी. इस सुविधा के कारण दर्शकाें काे नाट्य प्रयाेगाें के लिए ऑनलाइन टिकट आरक्षित करने के साथ मल्टीप्ले्नस की भांति क्यूआर काेड के माध्यम से नाट्यगृहाें में प्रवेश दिया जाएगा. यह सुविधा आगामी एक माह में आरंभ हाेगी तथा नाट्यगृहाें में पूर्णतः डिजिटल टिकट और प्रवेश व्यवस्था लागू की जाएगी.
शहर में मनपा के 16 नाट्यगृह और सांस्कृतिक केंद्र हैं. गत वर्ष नाट्यगृहाें की तिथियाें के आरक्षण हेतु मनपा के सांस्कृतिक विभाग ने रंगयात्रा नामक अनुप्रयाेग आरंभ किया था. अब नाट्यगृहाें में ऑनलाइन टिकट आरक्षण के पश्चात भी प्रत्यक्ष काउंटर पर जाकर टिकट लेने की प्रक्रिया बंद करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही, प्रवेशद्वार पर कर्मचारियाें द्वारा मुद्रित टिकट की जांच कर प्रवेश देने की प्रक्रिया भी बंद की जाएगी तथा सभी नाट्यगृह और सांस्कृतिक केंद्राें में पूर्णतः डिजिटल टिकट और प्रवेश व्यवस्था लागू की जाएगी. सांस्कृतिक विभाग ने इस संबंध में एक निजी संस्था के साथ अनुबंध किया है. यह संस्था डिजिटल सुविधा का कार्य देखेगी तथा इस नई सुविधा के कारण माेबाइल पर प्राप्त क्यूआर काेड काे स्कैन कर सीधे नाट्यगृह में प्रवेश किया जा सकेगा.
इससे प्रवेशद्वार पर पंक्ति में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं रहेगी. इस विषय में मनपा के सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख प्रबंधक राजेश कामठे ने कहा कि मल्टीप्ले्नस की भांति नाट्यगृहाें में भी डिजिटल सुविधा हाे, इस उद्देश्य से विचार चल रहा था. एक निजी संस्था ने इस संबंध में प्रस्ताव दिया और उसे स्वीकृति मिल गई है.उसके अनुसार आगामी एक माह में सभी 16 नाट्यगृह और सांस्कृतिक केंद्राें में यह सुविधा आरंभ की जाएगी.अब तक ऑनलाइन टिकट आरक्षित करने के पश्चात भी दर्शकाें काे प्रत्यक्ष नाट्यगृह में आकर टिकट लेना पड़ता था. इससे डिजिटल आरक्षण का उद्देश्य ही निष्फल हाे जाता था.
विशेष रूप से लाेकप्रिय कार्यक्रमाें के समय नागरिकाें काे अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ता था. अब नई व्यवस्था के कारण 6 एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट आरक्षित किया जा सकेगा. ऑनलाइन टिकट आरक्षित करने के बाद टिकट लेने हेतु नाट्यगृह में आने की आवश्यकता नहीं रहेगी, क्याेंकि टिकट ऑनलाइन पद्धति से उपलब्ध हाेगा.साथ ही, क्यूआर काेड स्कैनिंग के कारण नाट्यगृह में प्रवेश प्रक्रिया तीव्र, सरल और पारदर्शी हाेगी. इससे आयाेजकाें काे भी दर्शक प्रबंधन, जानकारी संकलन और भीड़ नियंत्रण में सहायता मिलेगी.