भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे काे मजबूत करने की दिशा में साेलापुर रेल मंडल (मध्य रेलवे) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.मंडल के कर्षण वितरण विभाग के बेड़े में एक अत्याधुनिक 8-व्हीलर टाॅवर वैगन काे शामिल किया गया है.साेलापुर के अपर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियाें की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया.यह नया टाॅवर वैगन माैजूदा 1 ींळाशी 25 केवी ऐसी कर्षण प्रणाली काे उन्नत 2 ींळाशी 25 केवी ऐसी प्रणाली में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
इस तकनीकी बदलाव से भविष्य में बढ़ती यातायात मांग और उच्च बिजली आवश्यकताओं काे पूरा किया जा सकेगा. 8 पहियाें वाला यह वैगन विशेष रूप से बेहतर स्थिरता, सुरक्षा और परिचालन दक्षता के लिए डिजाइन किया गया है.इस नई वृद्धि के साथ, साेलापुर मंडल के पास अब कुल 11 टाॅवर वैगन हाे गए हैं. इससे ओवरहेड इक्विपमेंट के निरीक्षण, निवारक रखरखाव और बहाली कार्याें में तेजी आएगी. अधिक टाॅवर वैगनाें की उपलब्धता से ओएचई विफलताओं काे कम करने और ट्रेन परिचालन की समयबद्धता व सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी. रेलवे की यह पहल यात्री और मालगाड़ी सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.