धनु राशि के जातकाें के लिए यह सप्ताह उत्साह, सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला रहेगा. आपके भीतर कुछ नया करने की चाह प्रबल हाेगी. लंबे समय से मन में चल रही याेजनाओं काे अमल में लाने का अवसर मिल सकता है. यह समय सकारात्मक साेच और व्यापक दृष्टिकाेण अपनाने का है. आप आध्यात्मिक या बाैद्धिक विषयाें की ओर भी आकर्षित हाे सकते हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए दिशा प्रदर्शक सिद्ध हाेगा.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएँ खुल सकती हैं. यदि आप किसी नई परियाेजना पर कार्य कर रहे हैं ताे उसमें प्रगति के संकेत मिलेंगे. उच्च अधिकारियाें से सहयाेग प्राप्त हाेगा. विदेश या दूरस्थ स्थान से जुड़े कार्याें में सफलता मिल सकती है. व्यापारियाें के लिए यह सप्ताह विस्तार की याेजनाएं बनाने का है,
रिलेशनशिप : परिवार में सकारात्मक वातावरण रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा या भविष्य की याेजना पर चर्चा संभव है. प्रेम संबंधाें में विश्वास और समझदारी बढ़ेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन काे प्रसन्न कर सकती है. संतान से जुड़ी काेई शुभ सूचना मिल सकती है.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु अधिक भागदाैड़ से थकान हाे सकती है.जांघाें या कमर से संबंधित हल्की समस्या हाे सकती है, इसलिए व्यायाम में संतुलन रखें. नियमित दिनचर्या अपनाएं और संतुलित भाेजन करें.
लकी डेट : 01, 04, 05
कलर : पीला, लाल, सफेद
लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
सावधानी : अत्यधिक उत्साह में काेई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें. दूसराें के मामलाें में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. वाणी में संयम रखें.
उपाय : गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और ॐ नमाे भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें. जरूरतमंदाें काे पीली वस्तु या चने की दाल का दान करें. इससे साैभाग्य में वृद्धि हाेगी और कार्याें में सफलता मिलेगी.