कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने सरकार काे घेरा

    01-Mar-2026
Total Views |
 

VS 
 
महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दाैरान सदन में हंगामेदार चर्चा हुई्. विपक्षी दलाें ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर दुर्घटना, मुंबई में बढ़ती नशाखाेरी और गिरती कानून-व्यवस्था काे लेकर सरकार काे कटघरे में खड़ा किया. मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि ज्वलनशील पदार्थाें के परिवहन के लिए वर्तमान में काेई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) माैजूद नहीं है.वहीं, जयंत पाटिल ने एआई के मुद्दे पर सरकार की वैचारिक दिशा पर व्यंग्यात्मक तंज कसा. इसके अतिरिक्त, आयुष्मान भारत याेजना में खामियाें, नगर निगमाें में फर्जी डिग्री घाेटाले और राज्यसभा उम्मीदवारी जैसे राजनीतिक मुद्दाें ने भी सदन का तापमान बढ़ाए रखा. मुंबई- पुणे एक्सप्रेसवे पर प्राेपलीन गैस टैंकर पलटने से लगे 32 घंटे के लंबे जाम का मुद्दा आज गूंजा.
 
भाजपा विधायक अमित साटम के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि ऐसी आपात स्थितियाें से निपटने के लिए सरकार और ईंधन कंपनियाें के पास काेई तय मानक प्रक्रिया (एसओपी) नहीं है.परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने बताया कि 3 फरवरी काे हुए इस हादसे में पुलिस की सूझबूझ से बड़ा धमाका टल गया, वरना 500 मीटर के दायरे में भारी तबाही हाे सकती थी. सरकार ने इस संबंध में जल्द ही ठाेस नीति बनाने का आश्वासन दिया.एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक जयंत पाटिल ने एआई के मुद्दे पर सरकार की चुटकी ली. उन्हाेंने कटाक्ष करते हुए कहा, यह देखकर अच्छा लगा कि जाे लाेग मंदिर-मस्जिद, हलाल-झटका और भगवा-हरा जैसे मुद्दाें में उलझे रहते थे, वे आज एआई जैसे आधुनिक विषय पर बात कर रहे हैं. उन्हाेंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि उन्हें और कुछ नहीं, बस सरकार के तेंदुए चाहिए्.मुंबई में कानून-व्यवस्था और नशाखाेरी पर तीखे सवाल सपा विधायक अबू आज़मी ने मानखुर्द शिवाजी नगर में युवती की दिनदहाड़े हत्या और बढ़ते ड्रग्स माफिया का मुद्दा उठाया.
 
उन्हाेंने कहा कि खेल के मैदान और सरकारी इमारतें रात में नशा करने वालाें के अड्डे बन गए हैं. आज़मी ने पुलिस गश्त बढ़ाने और नए पुलिस स्टेशन बनाने की मांग की. मंत्री शंभूराज देसाई ने इस पर बजट सत्र के बाद वरिष्ठ अधिकारियाें की संयुक्त बैठक बुलाकर कड़ी कार्रवाई का भराेसा दिया.भावुक क्षण और राजनीतिक हलचल अजीत पवार की याद: विधायक अमाेल मितकारी ने एक वीडियाे के जरिए अजीत पवार काे याद करते हुए भावुक संदेश दिया और सदन में उनकी कमी का जिक्र किया. मंत्री अनिल पाटिल ने राेहित पवार पर निशाना साधते हुए आराेप लगाया कि अजीत पवार के विमान हादसे के वीडियाे दिखाकर वे दाेषियाें की मदद कर रहे हैं.एम्बुलेंस लाेकार्पण: मुख्यमंत्री ने मटीवी जर्नलिस्ट्स एसाेसिएशनफ की एम्बुलेंस का उद्घाटन किया.राज्यसभा चुनाव: विजय वडेट्टीवार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में 4-5 लाेग राज्यसभा के लिए इच्छुक हैं, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान करेगा.