टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया 1 मार्च यानी रविवार काे वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत काे इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी हाेगी. वेस्टइंडीज के लिए भी यह उतना ही महत्वपूर्ण मैच है, जितना भारत के लिए. काेलकाता के ईडन गार्डन्स में जाे भी टीम जीत दर्ज करेगी, टाॅप-4 में जगह बना लेगी.
साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज पर बड़ी जीत दर्ज करके भारत काे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए राह आसान कर दी. यह इस मुकाबले काे वेस्टइंडीज ने जीता हाेता ताे भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित काफी मुश्किल था. अगर वेस्टइंडीज साउथ अफ्रीका काे हरा देता, ताे भारत काे जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दाेनाें काे बहुत बड़े अंतर से हराना पड़ता.
हालांकि, साउथ अफ्रीका की जीत के बाद भारत के लिए समीकरण आसान हाे गया. अब टीम काे सिर्फ दाेनाें मैच जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी,जिसके लिए भारत ने पहला कदम जिम्बाब्वे काे 72 रनाें से हराकर बढ़ा लिया है. अब टीम इंडिया के लिए सुपर-8 का आखिरी मुकाबला एक तरह से क्वार्टर फाइनल जैसा बना है. हालांकि, भारत काे वेस्टइंडीज काे कम नहीं आंकना हाेगा. विंडीज टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जाे अकेले दम पर मुकाबला पलट सकते हैं. भारत काे उन खिलाड़ियाे से सावधान रहना हाेगा.भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला अगर बारिश के चलते रद्द हुआ ताे दाेनाें टीमाें काे एक-एक अंक मिलेगा. हालांकि, इससे टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्ड कप का सफर खत्म हाे जाएगा, क्याेंकि नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज भारत से आगे है. एक-एक अंक से दाेनाें टीमाें के तीन-तीन पाॅइंट हाे जाएंगे और वेस्टइंडीज रन रेट का फायदा लेते हुए टाॅप-4 में पहुंच जाएगा.वेस्टइंडीज का रन रेट +1.791 है, जबकि भारत का -0.100 है.