राष्ट्रपति के अपमान पर ममता काे जनता सबक सिखाएगी: माेदी

    10-Mar-2026
Total Views |
 
 

Modi 
 
राष्ट्रपति के अपमान पर ममता काे जनता सबक सिखाएगी. यह प्रतिपादन प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने किया. उन्हाेंने दिल्ली में 33500 कराेड़ के प्राेजेक्टस का उद्घाटन व शिलान्यास करते व जनसभा काे संबाेधित करते हुए कहा. उन्हाेंने कहा-हमारी परंपरा में कहा गया है जिसका मतलब है कि अहंकार से भरा व्यक्ति, चाहे कितना भी ताकतवर क्याें न हाे, आखिर में बर्बाद हाे जाता है. दरअसल, शनिवार काे पश्चिम बंगाल में एक कार्यक्रम की जगह बदले जाने पर राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई थी. उन्हाेंने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकाेमाेडेशन रीडेवलपमेंट प्लान के तहत 2,722 नए बने फ्लैट का उद्घाटन किया. इसके साथ दाे नए मेट्राे काॅरिडाेर का उद्घाटन और 3 काॅरिडाेर का शिलान्यास किया. टीएमसी की राजनीति सत्ता के अहंकार से भरी हुई है. एक आदिवासी राष्ट्रपति का अपमान देश और लाेकतंत्र का अपमान है.