पंजाब का 2.60 लाख कराेड़ का बजट पेश

    10-Mar-2026
Total Views |
 
 
 

pJ 
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने रविवार काे 2,60,437 कराेड़ रुपए का बजट पेश किया. ढाई घंटे से ज्यादा के बजट भाषण में चीमा ने महिलाओं, किसानाें, शिक्षा, हेल्थ सेक्टर में कई घाेषणाए कीं. बजट के शुरू में ही वित्तमंत्री ने कहा कि ये बजट मां-बेटियाें काे समर्पित है. इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला रखता हूं्. बजट के आखिरी में महिलाओं के लिए एक हजार रुपए महीना देने की स्कीम मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार लाॅन्च की.
 
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि 18 साल से बड़ी हर उम्र की महिला काे 1 हजार रुपए महीना मिलेंगे. हालांकि एससी वर्ग की महिलाओं काे 1500 रुपए महीने दिए जाएंगे. उन्हाेंने कहा कि इससे पंजाब की 97% महिलाएं कवर हाेंगी. इसके लिए 9300 कराेड़ का फंड रखा गया है. उन्हाेंने हरियाणा सरकार पर तंज कसा.चीमा ने कहा कि हरियाणा ने इनकम की लिमिट लगा दी, जिससे सर्फ 20% महिलाओं काे लाभ मिला. मगर, हम जुमलेबाजी नहीं करते. इसके साथ ड्रग और सामाजिक-आर्थिक जनगणना अप्रैल 2026 से शुरू हाेगी, जिसके लिए 2026-27 में 100 कराेड़ का बजट रखा गया है.