अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है.पाकिस्तान की वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपाे पर हवाई हमला किया है. इस हमले में 6 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि दर्जनाें लाेग घायल हुए हैं. वहीं पलटवार करते हुए तालिबान ने पाकिस्तान में कई ड्राेन हमले किए. हमले के कारण इस्लामाबाद एयरपाेर्ट बंद कर दिया गया है.तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि हम इस हमले का माकूल जवाब दे रहे हैं. वहीं भारत ने अफगान क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलाें की कड़ी निंदा की और अफगानिस्तान की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन काे दाेहराया.
इससे पहले तालिबान प्रवक्ता मुजाहिद ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा कि काम एयर कंपनी घरेलू एयरलाइनाें के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानाें काे भी ईंधन उपलब्ध कराती है.उन्हाेंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीयव्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन भंडारण पर हमला करने का आराेप लगाया.रिपाेर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खाेस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकाें काे भी निशाना बनाया. यह क्षेत्र तथाकथित डूरंड रेखा के पास स्थित है. अफगान मीडिया टाेलाे न्यूज के अनुसार, ताेपखाने की गाेलाबारी में एक ही परिवार के चार लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि तीन अन्य घायल हाे गए.