कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर निशाना साधा और कहा- माेदी अब अमेरिका के लिए काम कर रहे हैैं. उन्हाेने कहा- केवल राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने से काम नहीं चलेगा.बुलंद संकल्प के लाभ गलत हाे रहे कामाें का विराेध करें.लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार काे लखनऊ पहुंचे. जहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कांशीराम जयंती के अवसर पर आयाेजित सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम काे संबाेधित किया.इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि कांशीराम जी समाज में बराबरी की बात करते थे. कांग्रेस अपना काम पूरी तरह से नहीं कर सकी. यही कारण है कि कांशीराम जी सफल हुए. अगर कांग्रेस ठीक तरह से काम करती ताे कांशीराम जी कभी सफल न हाेते. उन्हाेंने कहा कि अगर जवाहर लाल नेहरू जी जिंदा हाेते ताे कांशीराम जी कांग्रेस के मुख्यमंत्री हाेते और अब भाजपा ने सरकार के 85 प्रतिशत हिस्से की अनदेखी की है. राहुल गांधी ने कहा कि ब्यूराेक्रेसी में देख लीजिए, कार्पाे रेट इंडिया में देख लीजिए, बड़ी-बड़ी कंपनियाें के टाॅप मैनेजमेंट की सूची निकालकर देख लीजिए आपकाे दलित, पिछड़ा और आदिवासी कहीं नहीं मिलेगा.