सेंसे्नस फिर 1470 अंक धड़ाम : बाजार में काेहराम

    14-Mar-2026
Total Views |
 
 
 

sensex 
मिडिल-ईस्ट में बढ़ते संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमताें के कारण शुक्रवार काे शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी काराेबारी दिन यानी शुक्रवार काे सेंसेक्स और निफ्टी में करीब दाे प्रतिशत की गिरावट देखने काे मिली. 30 शेयराें वाला बीएसई सेंसेक्स 1470.50 अंक यानी 1.93 प्रतिशत गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ.इसी तरह 50 शेयराें वाला एनएसई निफ्टी 488.05 अंक या 2.06 प्रतिशत गिरकर 23,151.10 पर बंद हुआ.तेज बिकवाली के चलते बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियाें के कुल बाजार पूंजीकरण से करीब 10 लाख कराेड़ रुपये साफ हाे गए. बीते पांच दिनाें में निवेशकाें के 45 लाख कराेड़ रुपये डूब चुके हैं.निवेशक-काराेबारी सकते में हैं. हफ्ते के आखिरी काराेबारी दिन यानी शुक्रवार काे शुरुआती काराेबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले कमजाेर हाेकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 92.37 पर पहुंच गया.
 
शुरुआती काराेबार में सेंसेक्स के 30 शेयराें में से 22 शेयर लाल निशान पर और 8 शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे.वहीं, नेशनल स्टाॅक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.82 फीसदी या 197 अंक की गिरावट के साथ 23,442 पर ट्रेड करता दिखा. सेंसेक्स की 30 कंपनियाें में से लार्सन एंड टुब्राे, टाटा स्टील, इंटरग्लाेब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा सबसे बड़े पिछड़ने वालाें में शामिल थीं्. पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फिनसर्व लाभ कमाने वाली कंपनियाें में शामिल थीं.विशेषज्ञाें के मुताबिक, पश्चिम एशियाई संघर्ष काे लेकर जारी अनिश्चितता के चलते वैश्विक बाजार कमजाेर और अनिश्चित स्थिति में हैं.अमेरिकी बाजाराें में कमजाेरी इस बात का संकेत देती है कि बाजार में सुधार आने में अभी कुछ समय लगेगा.