पार्टी के लिए आए शातिर अपराधी काे पुलिस ने दबाेचा

    16-Mar-2026
Total Views |
 

party 
 
अपने दाेस्त के पास पार्टी के लिए आए एक शातिर अपराधी काे शिवाजीनगर पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्ताैल और 2 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं. गिरफ्तार किए गए आराेपी की पहचान सिद्धार्थ अनिल बाेराडे (उम्र-20 वर्ष, निवासी: ज्ञानेश्वर नगर, तलेगांव दाभाड़े) के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थ एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी तलेगांव दाभाड़े पुलिस स्टेशन में काेयता लेकर घूमने का मामला दर्ज है. गाैरतलब है कि दाे महीने पहले भी एंटी-ए्नसटाॅर्शन सेल ने उसे शिवाजीनगर इलाके से पकड़ा था. शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक संताेष पाटिल और पुलिसकर्मी दीपक चव्हाण व सचिन जाधव काे उनके ुखबिराें से पुख्ता जानकारी मिली थी कि एक शातिर अपराधी पिस्ताैल के साथ शिवाजीनगर रेलवे स्टेशन इलाके में आने वाला है.
 
इस सूचना की पुष्टि करने के बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास जाल बिछाया. बुधवार रात जैसे ही सिद्धार्थ बाेराडे वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबाेच लिया. जब उसकी तलाशी ली गई, ताे उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले. पूछताछ के दाैरान उसने बताया कि वह अपने दाेस्त के पास पार्टी करने के लिए आया था.यह कार्रवाई अपर पुलिस आयुक्त राजेश बनसाेड़े, पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रावले और सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत भाेसले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीश कुमार दिघावकर, निरीक्षक अमर कालंगे और उनकी टीम द्वारा की गई.