मेष

    19-Mar-2026
Total Views |
 

Horoscope 
 
इस सप्ताह आपकी ऊर्जा पारिवारिक और प्राेफेशनल जीवन के बीच संतुलन बनाने में खर्च हाे सकती है.कई जिम्मेदारियाें के कारण व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप अपनी समझदारी और व्यावहारिक साेच से परिस्थितियाें काे संभालने में सफल रहेंगे.कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव काे मजबूत करने के प्रयास करते दिखाई देंगे.
 
 कैरियर/बिजनेस : इस सप्ताह व्यवसाय में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति देखने काे मिलेगी.मेहनत के साथ भाग्य का भी सहयाेग मिलेगा, जिससे याेजनाबद्ध तरीके से उठाया गया हर कदम अच्छा परिणाम दे सकता है.हालांकि इस समय किसी बड़े बदलाव या नए कार्य की शुरुआत करने से बेहतर हाेगा कि आप वर्तमान कामकाज काे मजबूत करने पर ध्यान दें.
 
 रिलेशनशिप : प्रेम और संबंधाें के मामले में आप इस सप्ताह अधिक गंभीर दिखाई देंगे.प्रेम संबंध में स्थिरता और भविष्य काे लेकर चर्चा हाे सकती है.कुछ लाेग अपने रिश्ते काे अगले स्तर पर ले जाने का निर्णय भी कर सकते हैं.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप अधिकांश कार्याें काे ऊर्जा के साथ पूरा करेंगे.फिर भी सप्ताह के अंतिम दिनाें में थाेड़ा मानसिक असंताेष या थकान महसूस हाे सकती है.
 
 लकी डेट : 17, 18, 19
 
 कलर : पीला, लाल, सफेद
 
 लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
 
 सावधानी : इस सप्ताह अपनी आय और खर्च का संतुलन बनाए रखना आवश्यक हाेगा.आर्थिक मामलाें में साेच-समझकर कदम उठाएं और अनावश्यक खर्च से बचें.
 
 उपाय : प्रतिदिन प्रातः सूर्य देव काे जल अर्पित करें और ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 11 या 21 बार जप करें.