संचार मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने लाेकसभा में कहा कि सरकार सीमावर्ती गांवाें में संचार संपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है और 17,222 सीमावर्ती गांवाें में संचार संपर्क उपलब्ध करा दी गयी है.सिंधिया ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि राजस्थान के 1285 सीमावर्ती गांवाें में संचार संपर्क उपलब्ध करा दी गयी है. शेष गांवाें में भी जल्द ही यह सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्हाेंने कहा कि देश के हर गांव में संचार संपर्क पहुंचाया जायेगा. उन्हाेंने कहा कि भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के 1 लाख टावर लग चुके हैं.22 हजार टावर शीघ्र ही लग जायेंगे.उन्हाेंने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि बीएसएनएल पूरे देश में फिर से खड़ा हाे चुका है और निगम ने पिछली दाे तिमाहियाें में 280 कराेड़ रुपये शुद्ध मुनाफा कमाया है. उन्हाेंने कहा कि बीएसएनएल के निजीकरण की काेई याेजना नहीं है.संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में बताया कि डाक विभाग में रिक्त पदाें काे भरने के लिए मिशन माेड में प्रयास किये जा रहे हैं.पिछले कुछ वर्षाें में बड़ी संख्या में डाक विभाग में नियुक्तियां की गयी हैं.