इंदाैर में बुधवार तड़के 4 बजे एक भीषण हादसा हाे गया. यहां बंगाली चाैराहे के पास स्थित एक काॅलाेनी में घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दाैरान शार्ट सर्किट हाेने से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान काे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पाॅलीमर काराेबारी मनाेज पुगलिया, उनकी गर्भवती पत्नी सहित 8 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 4 लाेग गंभीर रूप से घायल हैं.मारे गए लाेगाें में से 6 मनाेज के रिश्तेदार थे, जाे मंगलवार काे बिहार के किशनगंज से आए थे. हादसे के बाद से काॅलाेनी में शाेक की लहर है. इस बीच मुख्यमंत्री माेहन यादव ने घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं.पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडराें काे अपनी चपेट में ले लिया. इससे एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे.
धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया. घर में लगे डिजिटल लाॅक खुल नहीं पाए, इसके कारण अंदर साे रहे लाेगाें काे बाहर निकलने का माैका नहीं मिला. प्रत्यक्षदर्शियाें और प्रारंभिक जांच केअनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी हुई थी. सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पाॅइंट में शाॅर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई.आग तेजी से फैलते हुए घर तक पहुंच गई और अंदर रखे गैस सिलिंडराें काे अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने के बाद घर में रखे सिलिंडराें में धमाके शुरू हाे गए.बताया जा रहा है कि एक के बाद एक चार सिलेंडर फटे, जिससे पूरा इलाका दहल उठा. विस्फाेट इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया.
घटना के समय पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके चलते कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे. इसी कारण जनहानि ज्यादा हुई. अब तक आठ लाेगाें की माैत की पुष्टि हाे चुकी है, जबकि घायलाें का इलाज अस्पताल में जारी है.इंदाैर के पुलिस कमिश्नर संताेष कुमार सिंह के मुताबिक, यह घर मनाेज पुगलिया का था, जाे पाॅलीमर का काराेबार करते थे. घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे, जिससे आग और भयावह हाे गई. जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्राॅनिक लाॅक लगे थे.आग के दाैरान बिजली सप्लाई बंद हाेने से ये लाॅक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लाेगाें काे बाहर निकालना मुश्किल हाे गया. बचाव दल काे दरवाजे ताेड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा.