राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 9 लाेगाें की दर्दनाक माैत हाे गई. मरने वालाें में तीन बच्चे भी शामिल हैं. वहीं दाे लाेगाें ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी. इन्हें गंभीर चाेटें आई हैं. हालांकि खबर लिखे जाने तक घायलाें की संख्या काे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियाें ने 10 लाेगाें का रेक्स्यू किया है. दमकल की करीब 30 गाड़ियाें ने कड़ी मश्नकत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह 7 बजे हुई, जब ग्राउंड फ्लाेर पर स्थित काॅस्मेटिक की दुकान में आग लगी.आग तेजी से ऊपरी मंजिलाें तक फैल गई और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया. इस कारण अंदर रह रहे लाेग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे.
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां माैके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.अधिकारियाें ने बताया कि तीन अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से दाे ने आग से बचने के लिए राम चाैक मार्केट, पालम मेट्राे स्टेशन के पास इमारत से कूदने का प्रयास किया.दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 7.04 बजे पालम मेट्राे स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की काॅल मिली थी.सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां माैके पर रवाना की गईं. पांच मंजिला इमारत में ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ा और काॅस्मेटिक शाेरूम था, जबकि शाेरूम के मालिक राजेन्द्र कश्यप का परिवार दूसरी और तीसरी मंजिल पर रहता था. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है. इमारत से बचाए गए लाेगाें में से नाै काे अस्पताल में मृत घाेषित किया गया. मृतकाें में प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडाे (70), हिमांशी (22), दीपिका (28) और तीन बच्चे शामिल हैं. सचिन (29), अनिल (32) और एक दाे वर्षीय लड़की इलाज चल रहा हैं.
स्थानीय लाेगाें का कहना है कि यह काॅस्मेटिक शाॅप थी. घर के अंदर ही शाेरूम बनाया हुआ था. स्थानीय लाेगाें का दावा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी. जब आग लगी, तब घर में रहने वाले सब साे रहे थे. सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए : सीएम रेखा गुप्ता ने पालम में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग की घटना पर दुख जताया. उन्हाेंने बताया कि जिला प्रशासन, दिल्ली फायर सर्विस विभाग और दिल्ली पुलिस ने बचाव अभियान का नेतृत्व किया. घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं्.दिल्ली और इंदाैर हादसाें पर पीएम माेदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान : प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने राजधानी दिल्ली के पालम और मध्य प्रदेश के इंदाैर में आग लगने की अलग-अलग घटनाओं में कई लाेगाें की माैत पर गहरा शाेक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पीड़ित परिवाराें के लिए आर्थिक सहायता की घाेषणा भी की गई है.