लक्ष्मी रोड, 18 मार्च (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) शहर के प्रतिष्ठित नीलकंठ ज्वेलर्स को इंडियन एसोसिएशन फॉर गोल्ड एक्सीलेंस एंड स्टैंडर्ड्स (I GES) द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है. I GES के उपाध्यक्ष नीरज रात्रा और प्रबंधक बेटी थॉमस के हाथों मंगलवार (17 मार्च) को नीलकंठ ज्वेलर्स के निदेशक दिलबागसिंह बीर, साहिबदयालसिंह बीर और सुरेंद्रपालसिंह बीर को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया. गौरतलब है कि I GES भारत में स्वर्ण उद्योग के लिए कार्यरत एक स्वायत्त नियामक संस्था है. इसके माध्यम से सोने के लेन-देन में शुद्धता, बुलियन ट्रेडिंग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन एवं बिक्री, और वेिशसनीयता जैसे विभिन्न चरणों में उच्च स्तरीय मानकों को सुनिश्चित किया जाता है. इन निर्धारित मानदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही नीलकंठ ज्वेलर्स को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है. बताया गया कि फेयर, ट्रांसपेरेंट और रिस्पॉन्सिबल व्यवहार के प्रतीक के रूप में I GES प्रमाणपत्र को देखा जाता है. I GES एक स्वतंत्र एजेंसी है और यह एक सेक्शन 8 नॉन-प्रॉफिट कंपनी है. भारत में अब तक लगभग 350 स्टोर्स / लोकेशन्स इस संस्था द्वारा मान्यता प्राप्त (एक्रिडिटेड) हो चुके हैं, जिनमें मैन्युफैक्चरर्स, रिफाइनर्स, बुलियन डीलर, हॉलमार्कर्स और रिटेलर्स शामिल हैं. कंपनी के वाइस प्रेसिंडेंट नीरज रात्रा ने कहा, जो कोई भी कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) का पालन करता है, हम उसे एक्रिडिटेशन प्रदान करते हैं. इस कोड ऑफ कंडक्ट का अर्थ यह है कि वह रिटेलर एथिकल प्रैक्टिसेस (नैतिक प्रथाओं) का पालन कर रहा है. वह वेिशास और पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है, और उपभोक्ता स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है. यानी, वह नैतिक व्यावसायिक पद्धतियों का अनुसरण कर रहा है. जो कोई भी इन मानदंडों को पूरा करता है, उसे I GES एक्रिडिटेड पार्टनर के रूप में मान्यता दी जाएगी. यह एक त्रिपक्षीय व्यवस्था (ट्रायपार्टी अरेंजमेंट) है, जिसे ज्वेलर, I GES और चार्टर्ड अकाउंटेंट मिलकर संचालित कर रहे हैं. इंडियन एसोसिएशन फॉर गोल्ड एक्सीलेंस एंड स्टैंडर्ड्स द्वारा प्रदान किए गए प्रमाणपत्र में उल्लेख किया गया है कि नीलकंठ ज्वेलर्स प्रा. लि द्वारा आचार संहिता का निष्ठापूर्वक पालन करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपलक्ष्य में, I GES उन्हें यह सम्मान/मान्यता प्रदान करता है.
यह बहुत बड़ा सम्मान और गर्व की बात यह प्रमाणपत्र मिलना हमारे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान और गर्व की बात है. हम पिछले दो-तीन महीनों से इसके लिए काम कर रहे थे और इस सम्मान को पाने के लिए हमने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा किया है. हमें बहुत अच्छा लग रहा है कि हमारे ब्रांड के साथ एक प्रतिष्ठित पहचान जुड़ गई है. ग्राहकों का वेिशास, निष्ठा और पारदर्शिता - जो हम हमेशा से कहते आए हैं, अब उसे एक अन्य संस्था ने भी प्रमाणित कर दिया है. इसीलिए, यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. -सुरेंद्रपालसिंह बीर, निदेशक, नीलकंठ ज्वेलर्स