मनपा के आयुक्त डाॅ. विजय सूर्यवंशी ने बुधवार (18 मार्च) काे पिंपरी में मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग में अलग-अलग विभागाें का निरीक्षण किया. इस दाैरान उन्हाेंने कामकाज की विस्तृत जानकारी ली.आयुक्त ने प्रशासन काे और ज़्यादा सक्षम, पारदर्शी और नागरिकाभिमुख बनाने के लिए संबंधित अधिकारियाें काे जरूरी निर्दे श दिए. इस समय उनके साथ उपसंचालक किशाेर गाेखले, सहआयुक्त मनाेज लाेणकर, चीफ इंजीनियर प्रमाेद ओंबासे, सह शहर इंजीनियर सुनील भागवानी, बापू गायकवाड़, अनिल भलसाखले, उपायुक्त राजेश आगले, सचिन पवार, चेतना केरुरे, विशेष अधिकारी किरण गायकवाड़, जन-संपर्क अधिकारी प्रफुल्ल पुराणिक के साथ-साथ अलग-अलग विभागाें के प्रमुखाें, अधिकारियाें और कर्मचारी माैजूदथे.
निरीक्षण के दाैरान आयुक्त डाॅ. सूर्यवंशी ने सभी विभागाें के राेज़ाना के काम, लंबित मामलाें, लाेगाें से मिली शिकायताें और उन पर हुई कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्हाेंने अधिकारियाें और कर्मचारियाें से सीधे बातचीत कर काम में आने वाली मुश्किलाें, ज़रूरी मैनपाॅवर, तकनीकी सुविधाओं का भी समीक्षा की. उन्हाेंने प्रशासन में काम काे और आसान व गतिशील बनाने के लिए विभागीय स्तर पर तालमेल बढ़ाने के निर्देश भी दिए.इस माैके पर उन्हाेंने विभागाें के अंदरूनी स्ट्रक्चर, बैठक व्यवस्था और कार्यालय की जगह की सफाई पर विशेष ज़ाेर दिया.उन्हाेंने सुझाव दिया कि पुरानी फाइलें और गैरजरूरी कागजाताें के बंडल तुरंत हटा दए जाएं ताकि कार्यालय की जगह ज़्यादा खुली, साफ और काम करने लायक हाे.