कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकवादी हमले में पुणे के संताेष जगदाले की मृत्यु के बाद एक वर्ष से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे उनके परिवार काे आखिरकार राहत मिली है. संताेष जगदाले की पुत्री आसावरी जगदाले काे पुणे मनपा में वर्ग-2 (प्रशासनिक अधिकारी) पद पर नियुक्ति दी गई है.महापाैर मंजूषा नागपुरे के हाथाें, सभागृह नेता गणेश बिडकर और आयुक्त नवलकिशाेर राम की उपस्थिति में आसावरी काे नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इस दाैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दूरभाष के माध्यम से उनका अभिनंदन किया.पहलगाम दुर्घटना के बाद जगदाले परिवार काे सांत्वना देने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके निवास-स्थान पर भेंट दी थी. उस समय परिवार पर टूटे दुख े परिप्रेक्ष्य में आसावरी काे शासकीय नाैकरी देने का आश्वासन उन्हाेंने दिया था.प्रशासनिक प्रक्रिया के कारण कुछ विलंब हुआ, फिर भी शिंदे ने मनपा प्रशासन से सीधे संवाद कर प्रक्रिया काे तेज करने के निर्देश दिए थे.