सिंह

    19-Mar-2026
Total Views |
 
 
 
Horoscope
इस सप्ताह आपके अंदर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने काे मिलेगी.आप अपने विचाराें काे स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने में सफल रहेंगे.सामाजिक और पारिवारिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है.कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय भी आ सकता है, जिसमें आपकी समझदारी और अनुभव काम आएंगे.सप्ताह के अंत में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा.
 
 कैरियर/बिजनेस : इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिल सकता है.व्यवसाय में नए अवसर मिलने की संभावना है.यदि आप काेई नई याेजना शुरू करना चाहते हैं ताे पहले पूरी तैयारी कर लें.नाैकरीपेशा लाेगाें के लिए यह समय अनुकूल रहेगा.
 
 रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.जीवनसाथी के साथ संबंधाें में मधुरता आएगी और आपसी समझ मजबूत हाेगी. प्रेम-संबंधाें में सकारात्मकता बनी रहेगी. परिवार के किसी सदस्य की सफलता से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा.
 हेल्थ : स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा.हालांकि अधिक काम के कारण थकान महसूस हाे सकती है. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से आप स्वयं काे स्वस्थ रख सकते हैं.
 
 लकी डेट : 17, 18, 19
 
 कलर : पीला, लाल, सफेद
 
 लकी दिन : साेमवार, मंगलवार, रविवार
 
 सावधानी : इस सप्ताह किसी भी विवाद या अनावश्यक बहस से दूर रहने का प्रयास करें.क्राेध में आकर काेई निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक हाे सकता है.
 
 उपाय : रविवार के दिन सूर्य भगवान काे जल अर्पित करें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का 21 बार जप करें.जरूरतमंद लाेगाें काे गेहूं या गुड़ का दान करना शुभ रहेगा.